फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब है भाई: पुलिस ने पार्क में घूम रहे लैला-मजनू को कान पकड़कर लगवाई उठक बैठक, देखें वीडियो

Tue, 19 Nov 2024 09:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ शहर के पार्कों में घूम रहे लैला-मजनू को पुलिस टीम ने पकड़कर उठक बैठक लगवाई है। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता रहमान खान ने मंगलवार दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीकमगढ़ शहर में लैला-मजनू अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत मजनुओं और संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। 

इसी क्रम में मंगलवार को लैला-मजनू की पुलिस टीम जब टीकमगढ़ शहर के मऊघाट पर स्थित पार्क में पहुंची तो वहां पर कई लैला-मजनू घूम रहे थे, जिनसे पूछताछ की गई और घूमने का कारण पूछा गया तो वह बताने में आनाकानी करने लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें समझाया और उठक बैठक लगवाई, इसके बाद जाने दिया।

उन्होंने बताया कि टीकमगढ़ शहर में पिछले 15 दिनों से लगातार लैला-मजनू अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी प्रभारी महिला पुलिस थाने की प्रभारी सुषमा श्रीवास्तव को बनाया गया है। जो पार्कों और अन्य जगह जाकर आवारा बैठे लोगों से पूछताछ और लड़कियों से बात करती हैं। इसी क्रम में मऊघाट स्थित लैला-मजनू टीम द्वारा एक जोड़े को पकड़ा गया, जिससे उठक बैठक लगवाया गया।

जारी रहेगा अभियान
पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता रहमान खान ने बताया कि टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में टीकमगढ़ शहर में लगातार लैला-मजनू अभियान चलाया जा रहा है और अभियान लगातार जारी रहेगा, जिसमें सार्वजनिक स्थलों पर घूम रहे प्रेमियों से पूछताछ की जाती है और लोगों को समझाइश दी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह आवारा न घूमें और अपने काम में व्यस्त रहें। अगर आवारा घूमते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

50 लैला-मजनू को दी गई समझाइश
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा लगातार शहर के पार्कों में जांच की जा रही है, जिसके तहत अभी तक 50 से अधिक लैला-मजनू पकड़े गए हैं, जिन्हें समझाया गया है। उसके बाद उन्हें जाने दिया गया है। इसके बाद भी अगर नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें