फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सतना में मानवता शर्मसार, गायों को उफनती टमस नदी में धकेलने का वीडियो आया सामने

सतना जिले से एक दिल दहलाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है। कुछ निराश्रित गायों को जबरदस्ती उफनती टमस नदी में धकेल दिया गया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। लोगों के बीच गहरा आक्रोश है। यह वीडियो मंगलवार दोपहर का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि कुछ युवक क्रूरता से गायों को टमस नदी में धकेल रहे हैं। गायें उफनती नदी के तेज बहाव में संघर्ष करती दिख रही थीं। जब वे स्टॉप डैम से नीचे गिरी तो पैर ऊपर की ओर उठ गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक नदी किनारे खड़े होकर गायों को पानी में उतार रहे हैं। वे न सिर्फ धक्का मार रहे थे, बल्कि गायों को मारपीट कर नदी में कूदने को मजबूर कर रहे थे। गायें उफनती नदी के तेज बहाव में बह गईं और स्टॉप डैम से नीचे गिर गईं। स्थानीय प्रशासन ने इस वीडियो की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि वीडियो की गहराई से समीक्षा की जा रही है। दोषियों की पहचान कर उन्हें सख्त सजा दी जाएगी। गायों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें