फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये रील वाले नहीं, रियल में हैं पुष्पा भाऊ: चंदन की खेती कर कमा रहे लाखों रुपये, पाकिस्तान में करते हैं सप्लाई

Fri, 03 Jan 2025 06:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

कुछ कर गुजरने का हौसला हो तो मुश्किलें भी कामयाबी की राह आसान कर देती हैं। जहां एक तरफ कृषि उन्नति में तकनीक मददगार साबित हो रही है। वहीं, हाईटेक तकनीक से कृषक कामयाबी के बुलंदी पर पहुंच रहे हैं। मैहर जिले से एक ऐसी ही बुलंद हौसलों की कहानी सामने आई है, जहां युवा किसान घर बैठे आधुनिक डिजिटल तकनीक के जरिए अपने कृषि उत्पाद को न सिर्फ देश-विदेश में स्थापित किया। बल्कि साल में लाखों रुपये कमा भी रहे हैं। किसान डिजिटल सुविधाओं का लाभ लेकर अब मैहर जिले से इस बीज को पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका जैसे देशों में बेच रहे हैं। 



यूट्यूब से सीखी खेती
दरअसल ये किसान मैहर के ग्राम त्योंधरी में जन्मे कृष्ण कुमार हैं, जिनके जीवन का उद्देश्य खेती करना ही नहीं, बल्कि आज के युवाओं को भी कृषि के लिए प्रेरित करना है। कृष्ण कुमार पिछले तीन साल पहले यूट्यूब से चंदन के बीज से लाल और सफेद चंदन की खेती करना सीखा। फिर उसके बाद खुद का चैनल बनाकर आज लाखों रुपये कमा रहे हैं। बल्कि देश-विदेशों मे बीज बेच कर लोगों को चंदन के पेड़ की खेती करना सीखा रहे हैं।



पाकिस्तान जैसे कई देशों में जाता है बीज
मैहर के कृष्ण कुमार के बीज भारत के कोने-कोने में तो जाते ही हैं। इसके साथ-साथ पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बियतनाम जैसे अन्य देशों मे भी निर्यात होता है। किसान की माने तो सोशल मीडिया जैसे प्लेटफार्म पर वीडियो डालने के बाद ऑर्डर आते हैं और उसके बाद वह बीज की सप्लाई करते हैं, जिससे लाखो में कमाई हो रही है।



लाखों रुपये की हो रही कमाई
इतना ही नहीं कृष्ण कुमार यूट्यूब पर भी खुद का चैनल बनाकर लोगों को चंदन की खेती करना सिखाते हैं। इसके साथ ही बीज का भी विक्रय करते हैं। मैहर के छोटे से गांव में जन्मे कृष्ण कुमार सिंह अपनी बुलंद हौसलों की मेहनत से आज लाखों रुपये कमाते हैं। कृष्ण कुमार का मानना है कि अगर हम चंदन की खेती करें तो आसानी से लाखों रुपये कमा सकते हैं। इसलिए चैनल के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को खेती के लिए प्रेरित कर खेती करना भी सिखाते हैं।



पाकिस्तान में गया मैहर का बीज
बातचीत करते हुए कृष्ण कुमार ने बताया कि वीडियो डालने के बाद उनके पास पाकिस्तान से भी आर्डर आया। कोई फ्राड न हो इसलिए पहले दो किलो बीज सप्लाई किया। मगर जब सब चीजें सही हो गई तो लेन-देन बन गया, जिसके बाद अब तक भारतीय एजेंट के जरिए 25 किलो बीज सप्लाई हो चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें