फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: बेमौसम बारिश ने खोली रहली नगर पालिका की पोल, राव मार्केट की सड़क पर जमा हुआ नालियों का गंदा पानी

Tue, 23 May 2023 10:14 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर जिले में इन दिनों लगातार मौसम बदल रहा है, रहली में सोमवार को हुई बेमौसम बारिश ने व्यवस्था की कलई खोलकर रख दी। बारिश के बाद नगर के राव मार्केट में सड़कों पर पानी भर गया। जलजभराव होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं, उस व्यवस्था की भी पोल खुल गई है जिसमें दावा किया जा रहा था कि सभी नाली और नालों की साफ-सफाई की जा रही है। नगर के राव मार्केट में जल निकासी की समस्या है। इसी मार्केट में स्टेट बैंक स्थित होने से सड़क पर जलजमाव में लोगों को निकले में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां पर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के चलते पानी जमा हो जाता हैं। आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें