फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: 'चक्रधारा' के साथ सैर करते दिखे चारों शावक, बाघों की चहलकदमी का वीडियो लाखों लोगों ने देखा

Sun, 27 Oct 2024 04:26 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार बाघ अब लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। लोग इन्हें देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं और इनका दीदार करते हैं। जहां यह अपनी मदमस्त चाल से चल रहे हैं और पर्यटक इनका वीडियो और फोटो खींच रहे हैं। इसके बाद लोगों ने इसे खूब शेयर किया है जो आज इसे सुर्खियां मिल रही हैं।

दरअसल यह पूरा मामला शनिवार सुबह का बताया गया है, जहां सफारी के दौरान बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र की ताला जोन में चक्रधारा अपने चार बच्चों के साथ घूमती हुई दिखाई दे रही है। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि वह अपने बच्चों के साथ जंगल में जा रही है और सबसे पहले आगे आगे मां चल रही है तो उसके पीछे बच्चे भी चल रहे हैं। बच्चों को इस प्रकार से देखकर लोग इसका फोटो खींच रहे हैं और इसका वीडियो बना रहे हैं।

पर्यटकों ने इस प्रकार की वीडियो पर और भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, जहां उन्होंने इसे शेयर किया है और बताया है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की चक्रधारा ने मनोरंजन किया। जहां पर्यटक भी इस वीडियो को देखने के बाद अब खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। वह भी यहां आने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। वहीं अभी तक इस वीडियो में लाखों में व्यू और शेयर मिल चुके हैं जो सोशल मीडिया में लोगों ने इसे शेयर किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें