फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: महाकाल के दर्शन कर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल- इन्हीं के आशीर्वाद से नया दायित्व संभाला

Thu, 03 Jul 2025 07:31 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

भारतीय जनता पार्टी के नवागत प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गुरुवार को उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की है।

ये भी पढ़ें- शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर सूर्य, चंद्र और त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल, धारण किया नवीन मुकुट

भाजपा के मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि भाजपा के नवागत प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए, जहां पर उन्होंने बाबा महाकाल के चांदी द्वार से दर्शन किए और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाया। उन्होंने नंदी हॉल में नंदी जी का पूजन अर्चन कर उनके कानों में अपनी मनोकामना भी कही। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश शासन के मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद उमेशनाथ महाराज, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, उज्जैन जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़ उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-  हेमंत का अटलजी से भी कनेक्शन, कार्यकर्ताओं के लिए अपनी शर्ट तक उतार देते थे, जानें किस्सा

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मुझे भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के अपार स्नेह, विश्वास व समर्थन से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है, जिसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। अपने इस नए दायित्व की शुरुआत मैंने बाबा महाकाल के दर्शन और पूजन से की है। बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि उनकी कृपा पूरी पार्टी, समाज और समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे, ताकि हम सब मिलकर राष्ट्र और समाज के हित में सतत कार्य करते रहें।   बाबा महाकाल के दर्शन करते नवागत प्रदेश अध्यक्ष   बाबा महाकाल के दर्शन करते नवागत प्रदेश अध्यक्ष  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें