बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। 9 सितंबर को फिल्म सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है। इसी बीच मंगलवार शाम को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने उज्जैन जाकर महाकाल मंदिर में दर्शन करने का फैसला किया। और इसके लिए रणबीर और आलिया खासतौर पर अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की सफलता के लिए प्रार्थना करने को यहां महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही वहां से पहले ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा कर दिया