घटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिछड़ोद में मंगलवार (6 मई) उस समय बवाल मच गया जब कुछ लोगों ने एक मकान पर पथराव करने के बाद यहां आग लगा दी घटना की जानकारी लगते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और एक फायर ब्रिगेड के माध्यम से आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
जानें पूरा मामला
ग्राम बिछड़ोद में सोमवार की रात लव जिहाद से जुड़ा एक मामला सामने आया। यहां के एक युवक फरहान के मोबाइल में कुछ गांव वालों ने एक लड़की की गंदी तस्वीर देख ली, जब वह इसे अपने दोस्तों को दिखा रहा था। यह तस्वीर गांव की ही एक लड़की की थी, इसलिए गांव वाले नाराज हो गए। जब गांव वालों ने फरहान से मोबाइल लिया और चेक किया, तो पता चला कि मोबाइल में एक या दो नहीं, बल्कि आठ से ज्यादा लड़कियों के गंदे वीडियो और फोटो थे।
फरहान की गिरफ्तारी के बाद, गांव वालों और हिंदूवादी संगठनों ने उसकी गिरफ्तारी के साथ-साथ बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इसके बाद, गांव वालों ने बिछड़ोद बंद रखने का फैसला किया और आरोपियों के घर जाकर पहले पथराव किया, फिर घर में आग लगा दी। इसके बाद, वे थाने गए और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए SIT के गठन की बात की।
यह भी पढ़ें: गांव में रहने वाले छात्र साकेत दुबे ने एग्रीकल्चर में लहराया परचम, प्रदेश में पाई दूसरी रैंक
पुलिस ने मामले में फरहान और उसके साथियों इकरार, उजेर पठान, राजा रंगरेज, जुबेर मंसूरी, जुनैद मंसूरी, फैज खान को गिरफ्तार किया है। साइबर टीम आरोपियों के मोबाइल डेटा की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि इन लड़कों ने कितनी लड़कियों को अपना शिकार बनाया और उनकी गंदी तस्वीरें और वीडियो बनाए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल में 8 लड़कियों के गंदे फोटो और वीडियो मिले हैं, जिनमें से तीन लड़कियों ने ही इस बारे में पुलिस को जानकारी दी है। इन तीन लड़कियों में दो बालिग और एक नाबालिक है।
यह भी पढ़ें: टॉप पर शिक्षा मंत्री का जिला, बड़े शहर रह गए पीछे, भोपाल, इंदौर, जबलपुर टॉप 10 से बाहर
'साजिशकर्ताओ को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे पुलिस'
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री महेश आंजना ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है लेकिन यह बहुत बड़ा घोटाला है जो की जिहादी मानसिकता रखने वाले लोग चला रहे हैं। भोपाल, इंदौर के बाद उज्जैन के ग्राम बिछड़ोद में भी यह मामला सामने आया है जिसमें नाम बदलकर वीडियो कॉल के साथ चैटिंग की गई और नग्न तस्वीरे ली गई। आपने कहा कि जिहाद को बढ़ाने के लिए ऐसी टीम काम कर रही है जिसमें 7-8 लोग नहीं बल्कि 200 से 300 लोग शामिल है। हमने एसपी प्रदीप शर्मा को एसआईटी का गठन कर इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है और ऐसी साजिशकर्ताओ को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।