फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Plane Crash: विमान हादसे में मृतकों की आत्मशांति के लिए महाकाल मंदिर में विशेष अनुष्ठान, ये खास कामना भी की

Fri, 13 Jun 2025 08:51 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक मेडिकल कॉलेज कैंपस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे। इस घातक प्लेन क्रैश में अभी तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस घटना मैं व्रत सभी लोगों की आत्मा शांति के लिए विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज विशेष पूजन अनुष्ठान किया गया।

ये भी पढ़ें- मस्तक पर त्रिपुंड धारण कर सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने किए दिव्य स्वरूप के दर्शन

महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित गौरव शर्मा ने बताया कि बाबा महाकाल मृत्यु लोक के राजा हैं इसीलिए आज मंदिर में विशेष पूजन अर्चन अनुष्ठान किया गया था। इस पूजन अर्चन के तहत बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया गया और उनसे यह कामना की गई कि इस घटना में जो लोग दिवंगत हुए हैं उन्हें शांति प्रदान हो। उसके साथ ही जो लोग घायल हुए हैं, वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। बाबा महाकाल से यह भी कामना की गई कि भगवान महाकाल मृत व्यक्तियों के परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति भी प्रदान करें। इस अनुष्ठान के दौरान महाकालेश्वर मंदिर में पंडित घनश्याम पुजारी द्वारा बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन किया गया। साथ ही बाबा महाकाल से यह कामना भी की गई कि इस प्रकार की घटनाओं की फिर से पुनरावृति न हो और बाबा महाकाल सभी की रक्षा करें।
  ऐसे हुआ अनुष्ठान।- फोटो : credit   ऐसे हुआ अनुष्ठान।- फोटो : credit   ऐसे हुआ अनुष्ठान।- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें