फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: दो हजार की पेनाल्टी 300 रुपये रोज, नहीं दे पाया युवक तो सूदखोरों ने धमकाया, घबराकर कर ली आत्महत्या

Tue, 08 Apr 2025 03:21 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

उज्जैन के तराना में रहने वाले 19 वर्षीय अभिषेक मालवीय ने सूदखोरों से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वह 2000 रुपये की उधारी के बदले 300 रुपये रोजाना ब्याज पेनाल्टी भर रहा था। जब वह ब्याज दे-दे कर परेशान हो गया तो उसने आरोपियों का फोन उठाना बंद कर दिया। इस पर सूदखोरों ने उसे मैसेज कर धमकाया कि फोन नहीं उठाया तो सुबह खुद अपनी जानना।

सूदखोर की इस धमकी भरे मैसेज के बाद अभिषेक ने जहर खा लिया। अभिषेक के परिजनों ने व्हाटसएप पर अभिषेक और सूदखोरों के बीच हुई चैटिंग पुलिस को सौंप दी है। मृतक अभिषेक मूलत: घोसला का रहने वाला है, जो कि तराना में गाड़ी सुधारने का काम करता था। उसने कुछ समय पहले साहिल और आफताब से 2000 रुपये उधार लिए थे। आरोपी इसका 20 प्रतिशत ब्याज वसूल रहे थे। एक महीने वह ब्याज नहीं दे पाया तो सूदखोरों ने उस पर 300 रुपये रोज की पेनाल्टी लगाना शुरू कर दिया। उसने फोन उठाना बंद किया तो उसे व्हाट्सएप पर मैसेज कर रुपये डालने की धमकी दी और कहा कि आज तक की 1700 रुपये पेनाल्टी हो गई है, कब देगा। कल तक नहीं आई तो तेरी तू जानना। इन धमकियों से परेशान होकर अभिषेक ने 31 मार्च 2025 को जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: महिला ने अपने साथ सोशल मीडिया में शेयर की फोटो, एंबुलेंस चालक ने लगा लिया फंदा

एंबुलेंस में परिजनों को बताया क्यों खाया जहर
31 मार्च को अभिषेक की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे उल्टियां होने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल ले जा रहे थे। अभिषेक की बहन शीतल मालवीय ने बताया कि रास्ते में एंबुलेंस में अभिषेक ने बताया था कि साहिल और आफताब से दो हजार रुपये उधार लिए थे। वह बदले में 300 रोज की पेनाल्टी मांग रहे हैं। नहीं देने पर धमका रहे हैं, उनसे परेशान होकर उसने जहर खा लिया।

यह भी पढ़ें: शराब दुकान खुलने को लेकर विवाद, आबकारी विभाग की टीम ने ग्रामीणों को खदेड़ा

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद प्रकरण दर्ज होगा
एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा। पुलिस मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद चैटिंग के आधार पर जिन आरोपियों के नाम बताए गए हैं, उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें