फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अनिल अंबानी परिवार सहित पहुंचे महाकाल के दरबार में, नंदी के कान में बताई मनोकामना

Sat, 07 Oct 2023 05:29 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

उद्योगपति अनिल अंबानी शनिवार को परिवार सहित बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में जाकर बाबा महाकाल का अभिषेक किया। फिर नंदी हॉल में बैठकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी किया। उन्हें नंदी के कान में मनोकामना बताते हुए भी देखा गया। 

महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष गुरु के आचार्यत्व मे अनिल अंबानी ने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन और अभिषेक किया। अनिल के साथ उनकी पत्नी टीना अंबानी और परिवार के अन्य सदस्य शामिल थे। उन्होंने बाबा महाकाल का अभिषेक किया। फिर नंदी हॉल में पूरे परिवार ने महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। इस दौरान अनिल अंबानी और उनका परिवार पारंपरिक परिधानों में नजर आए। अंबानी परिवार महाकाल का परम भक्त है। जब भी मौका मिलता है तब अनिल अंबानी के अलावा मुकेश अंबानी और उनका परिवार भी महाकाल के दरबार में उपस्थिति दर्ज कराता रहा है। अनिल अंबानी जनवरी में भी महाकाल मंदिर गए थे। महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद ही उन्होंने इंदौर में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल की शुरुआत की थी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें