फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: भस्म आरती में शामिल हुए सांसद व अभिनेता रवि किशन, बोले- दुख, दारिद्रय और काल हरते हैं बाबा महाकाल

Mon, 16 Jun 2025 09:52 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

बाबा महाकाल के भक्त देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बसे हुए हैं, मैं उन सभी भक्तों को सबसे पहले प्रणाम करता हूं। बाबा महाकाल के दरबार में सरकार और प्रशासन ने जो व्यवस्थाएं की हैं वह वाकई में प्रशंसा करने के लायक हैं। मंदिर में लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन बिना किसी परेशानी के दर्शन करते हैं और पूर्ण आदर्श सम्मान के साथ समिति उन्हें दर्शन भी करवाती है। बाबा महाकाल के दरबार में सब एक बराबर है, जिन्हें बिना किसी भेदभाव के दर्शन करवाए जाते हैं। मैं भी आज कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाने आया हूं। बाबा महाकाल दुख दारिद्र और काल को हरने वाले हैं इसीलिए मैंने उनसे यही मांगा है कि वह अहमदाबाद, केदारनाथ में हुई घटनाओं से सभी को बचाएं। यह बात गोरखपुर से सांसद व अभिनेता रवि किशन ने बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने के बाद मीडिया से कही।



ये भी पढ़ें- 230 किलो मोगरे के फूलों से सजा बाबा महाकाल का आंगन, पूरे मंदिर परिसर में महकी खुशबू

श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि आज सुबह गोरखपुर से सांसद व अभिनेता रविकिशन शुक्ल श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्मार्ती में सम्मिलित हुए आपने लगभग 2 घंटे तक भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए। इस दौरान आप बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। आपने कभी जय श्री महाकाल का उद्घोष किया तो कभी हाथ जोड़कर मंत्र जाप करते देखे गए। चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद आपने नंदी जी के कानों मे अपनी मनोकामना भी कहीं। इस दौरान पूजन अर्पित पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा रविकिशन का स्वागत और सम्मान किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें