फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: मस्तक पर कमल, गले में मखाने की माला पहनकर सजे महाकाल, भस्म आरती में भक्तों को दिए दर्शन

Mon, 27 Oct 2025 07:42 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर आज सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। आज पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से भी गुंजायमान हो गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की षष्ठी पर आज सोमवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का दिव्य स्वरूप मे श्रृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट के साथ रुद्राक्ष और मुंड माला धारण कराई। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गयी। आज के श्रृंगार की विशेषता यह थी कि आज बाबा महाकाल का पूजन सामग्री से दिव्य व आलौकिक श्रृंगार किया गया था। इस दौरान उनके मस्तक पर कमल अर्पित करने के साथ ही मखाने की माला पहनाकर श्रृंगार किया गया। इस दिव्य दर्शनो का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

कार्तिक-अगहन मास की पहली सवारी आज
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी मे सावन-भादो की तरह कार्तिक मास मे भी उज्जैन के राजा भगवान महाकाल अपने मंदिर परिसर से निकलकर भक्तो के बीच पहुंचते हैं। प्रतिवर्ष की तरह ही इस वर्ष भी कार्तिक-अगहन मास की पहली सवारी आज धूूमधाम से  निकलने वाली है। इस वर्ष आज 27 अक्टूबर से कार्तिक-अगहन माह की पहली सवारी महाकालेश्वर मंदिर से निकाली जाएगी। मंदिर के सभामंडपम में शाम 4 बजे पूजन के बाद पालकी में विराजमान होकर भगवान महाकाल मनमहेश स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे। 

राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए
मध्यप्रदेश शासन की नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्य मंत्री एवं रैगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक प्रतिमा बागरी ने आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन में पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया। मंदिर में दर्शन के पश्चात उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं की सराहना की और सभी देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति की ओर से मंत्री श्रीमती बागरी का सम्मान किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें