फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Pakistan Match: एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड का मुकाबला आज, मां बगलामुखी दरबार में हो रहा मिर्ची यज्ञ

Sun, 28 Sep 2025 12:07 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

भारत और पाकिस्तान के बीच आज रविवार को एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड का मुकाबला खेला जाएगा। नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी के बाद दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी।
सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के लीग चरण में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से पटखनी दी थी। सलमान अली आगा के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी टीम एक और करारी शिकस्त के दबाव को झेलते हुए मैदान संभालेगी। भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में आज उज्जैन स्थित प्रसिद्ध बगलामुखी माता मंदिर में भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष हवन और मिर्ची यज्ञ किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- एमपी में आधी रात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,  18 IAS और 8 SAS अफसरों के तबादले

टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष यज्ञ
गादीपति महंत जोगी पीर रामनाथ महाराज ने इस अनुष्ठान की महत्ता बताते हुए कहा कि शत्रु पर विजय प्राप्ति के लिए इस तरह के यज्ञ किए जाते हैं। हमने माता बगलामुखी से भारत की शानदार जीत की प्रार्थना की है, ताकि एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड का मुकाबले में टीम इंडिया का कब्जा हो। यह विशेष पूजन और यज्ञ भारत की जीत को सुनिश्चित करने और खिलाड़ियों के मनोबल को ऊंचा करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों इस अनुष्ठान में भाग लेकर टीम इंडिया के विजयी होने की कामना कर रहे हैं। यह विशेष पूजन और यज्ञ भारत की जीत को सुनिश्चित करने और खिलाड़ियों के मनोबल को ऊंचा करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त इस अनुष्ठान में भाग लेकर टीम इंडिया के विजयी होने की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें