फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उज्जैन में फिर लगे 'आई लव मोहम्मद' लिखे बैनर, नगर निगम ने हटवाए, पुलिस प्रशासन अलर्ट

Sun, 28 Sep 2025 11:57 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

यूपी की तर्ज पर 24 सितंबर को उज्जैन में ईदगाह पर 'आई लव मोहम्मद' का बैनर लगा दिया था। इससे आक्रोशित कुछ श्रद्धालुओं ने कालिदास अकादमी में गरबे के आयोजन में आई लव महाकाल का बैनर लगाकर जयकारे लगाए। हालांकि पुलिस की सजगता से मामला तूल नहीं पकड़ सका था। एक बार फिर महाकाल मंदिर क्षेत्र में 'आई लव मोहम्मद' के बैनर लग गए, जिन्हें नगर निगम ने तत्काल हटाया।



शहर में 'आई लव मोहम्मद' लिखा बैनर लगाने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा। शनिवार को फिर लोहे का पुल क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने बैनर टांग दिया। इस घटना का पता चलते ही पुलिस नगर निगम टीम के साथ मौके पर पहुंची और बैनर निकालकर जब्त कर लिया। उत्तर प्रदेश के कानपुर में आई लव मोहम्मद का बैनर लगाने पर बड़ा बवाल हो गया था। इसके बाद देश में कई स्थानों पर इस तरह के बैनर लगाने के साथ ही तीन दिन पहले उज्जैन के ईदगाह पर भी ऐसा ही बैनर लगा दिया गया था।

पुलिस फोर्स तैनात
उज्जैन में पुलिस की सक्रियता से मामला तूल नहीं पकड़ सका, लेकिन शनिवार को फिर किसी ने आई लव मोहम्मद लिखा बैनर लोहे के पुल पर मस्जिद के नजदीक टांग दिया। पता चलते ही महाकाल टीआई गगन बादल टीम के साथ पहुंचे और नगर निगम टीम को बुलवाकर बैनर निकाल जब्त कर लिया। यह देख मुस्लिम समाज नाराज नजर आया, लेकिन पुलिस फोर्स देख शांत रहा।

यह भी पढ़ें- एमपी में आधी रात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,  18 IAS और 8 SAS अफसरों के तबादले

कानपुर से शुरू हुआ विवाद 
यह विवाद 4 सितंबर को उत्तर प्रदेश के कानपुर के रावतपुर में बारावफात (ईद-ए-मिलाद-उन-नबी) के जुलूस के दौरान शुरू हुआ था। यहां पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक बैनर लगाया था, जिस पर लिखा था। 'आई लव मोहम्मद' वहीं हिंदू संगठनों ने इसका पुरजोर विरोध किया और कहा कि बारावफात के जुलूस में यह नई परंपरा शुरू की जा रही है।

'आई लव मोहम्मद' और 'आई लव महाकाल' कहना गलत नहीं
'आई लव मोहम्मद' के बैनर पोस्टर को लेकर प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने कहा कि देश के विभिन्न धर्म का पालन करने वाला देश है। संविधान ने सभी को अपने हिसाब से धर्म का पालन करने की आजादी दी है। 'आई लव मोहम्मद' कहना अपराध नहीं है। मैं भी 100 बार डंके की चोट पर कहूंगी कि 'आई लव मोहम्मद'। मैं उज्जैन से ताल्लुक रखती हूं कुछ लोगों ने 'आई लव महाकाल' भी कहा है। मैं उनका सम्मान करती हूं। धर्म के पति प्रेम जताना गलत नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें