फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: काल भैरव मंदिर के सामने लगी भीषण आग, समय रहते पाया गया काबू; बड़ा हादसा टला

Tue, 23 Jun 2026 01:38 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

उज्जैन में मंगलवार तड़के काल भैरव मंदिर के सामने स्थित पूजन सामग्री की दुकानों में लगी भीषण आग पर दमकल विभाग ने तत्परता दिखाते हुए काबू पा लिया। हादसे में चार दुकानें प्रभावित हुईं, लेकिन समय पर कार्रवाई से जान-माल का बड़ा नुकसान टल गया।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 5 बजे मंदिर के सामने स्थित एक दुकान में आग लग गई। पूजन सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई और आसपास की तीन अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। दमकलकर्मियों ने पास के पेड़ तक पहुंच चुकी लपटों को भी बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। गौरतलब है कि काल भैरव मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। राहत की बात यह रही कि हादसा तड़के हुआ, जब मंदिर परिसर में भीड़ नहीं थी। प्रशासन के अनुसार, यदि आग दर्शन के समय लगती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। फायर ब्रिगेडकर्मी अंकित राजपूत ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर दुकानदारों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है, ताकि प्रभावितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उज्जैन प्रशासन और दमकल विभाग की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़ें- MP: भोपाल में कैबिनेट बैठक आज, जानें किन-किन मुद्दों पर होगा मंथन? सिंहस्थ के इस प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर

एक नजर में हादसा
• कहां - काल भैरव मंदिर के ठीक सामने, उज्जैन • कब - मंगलवार, सुबह 5 बजे
• क्या जला - पूजन सामग्री की 4 दुकानें
• नुकसान - लाखों रुपए का प्रारंभिक अनुमान
• राहत - कोई जनहानि नहीं

घटना पर एक नजर
• 5:00 AM: पहली दुकान में आग लगी
• 5:10 AM: स्थानीय लोगों ने बुझाने की कोशिश की
• 5:15 AM: दमकल को सूचना
• 5:25 AM: 5 दमकल गाड़ियां मौके पर
• 6:30 AM: आग पर पूरी तरह काबू।

काल भैरव मंदिर में सुबह 6 बजे से भक्तों की भीड़ शुरू होती है। आग सुबह पांच बजे लगी। प्रशासन बोला - एक घंटे बाद आग लगती तो भगदड़ मच सकती थी। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें