फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन में सिंहस्थ क्षेत्र पर बुलडोजर: छह अवैध मकान किए गए ध्वस्त; नोटिस के बाद उन्हेल चौराहा पर कार्रवाई

Tue, 21 Apr 2026 12:13 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई उन्हेल चौराहा क्षेत्र में की जा रही है, जहां बिना अनुमति के निर्माण किया जा रहा था। भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने बताया कि आयुक्त के निर्देश पर सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। करीब 20 मकानों को चिन्हित किया गया है, जिनमें से आज 6 मकानों पर कार्रवाई की जा रही है। लगभग 6 हजार वर्गफीट क्षेत्र में बने अवैध स्ट्रक्चर हटाए जा रहे हैं। पहले दिए गए थे नोटिस
नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद है। निगम द्वारा पहले ही संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए थे, जिसके बाद आज यह कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पढ़ें: अब भाजपा विधायक की SDOP को नई धमकी; एक दिन पहले कहा, करेरा तुम्हारे डैडी का है क्या? मकानों में कोई नहीं था
भवन अधिकारी के अनुसार, जिन मकानों को हटाया जा रहा है, वे निर्माणाधीन थे और उनमें कोई रहवासी नहीं था। अब तक कई ढांचे हटाए जा चुके हैं और कार्रवाई अगले कुछ घंटों तक जारी रहने की संभावना है। पुलिस और निगम अमले की मौजूदगी में कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात है। नगर निगम की जेसीबी और रिमूवल गैंग लगातार अवैध निर्माणों को हटाने में जुटी हुई है। प्रशासन का कहना है कि सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें