फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने किए महाकाल के दर्शन, बोले- बाबा का दर्शन अपने आप में अद्भुत

Tue, 13 May 2025 07:46 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में आज छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। यहां बैठकर ओम नमः शिवाय का जाप किया और उसके साथ ही नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही।

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ऐतिहासिक नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान श्रीकृष्ण का अध्यापन का उज्जैन में रहकर हुआ। महाकाल जी का दर्शन अपने आप में अद्भुत है और निश्चित तौर पर हम सबका सबसे बड़ा केंद्र बिंदु महाकाल मंदिर ही है। यह कि व्यवस्था को देखकर मैं पूरे मध्यप्रदेश की सरकार को इसके लिए बधाई देता हूं, जिस तरीके से महाकाल मंदिर के साथ इस पूरे उज्जैन का कायाकल्प हुआ है, वह देखने लायक है। सनातन की रक्षा की दृष्टि से लगातार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन क्षेत्रों को जिस तरीके से विकसित कर रहे हैं। उससे हम सबका का मान तो बड़ा है, साथ ही देश कभी मान सम्मान पूरे वैश्विक पटल पर स्थापित हुआ है।

यह भी पढ़ें: सिंहस्थ की तैयारी, सड़क चौड़ीकरण के लिए दुकान और मकानों पर लगाए गए लाल निशान, जल्द शुरू होगा काम

छत्तीसगढ़ विधानसभा में चौथी बार विधायक हैं केदार कश्यप
केदार नाथ कश्यप एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ के वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार में स्कूली शिक्षा, आदिवासी और अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास विभागों को संभालते हुए कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। वे छत्तीसगढ़ विधानसभा में चौथी बार विधायक हैं। वह वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय बलिराम कश्यप के पुत्र और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के छोटे भाई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें