फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: रवि दुबे-सरगुन मेहता ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद, मंदिर व्यवस्थाओं को लेकर कही ये बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Updated Sun, 16 Nov 2025 08:46 AM IST

बॉलीवुड और टेलीविजन के लोकप्रिय जोड़ी फिल्म अभिनेता रवि दुबे और फिल्म अभिनेत्री सरगुन मेहता ने आज सुबह श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में भाग लिया। भस्म आरती के दौरान दोनों कलाकारों ने श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद मंदिर समिति की ओर से उप प्रशासक एस. एन. सोनी ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर दोनों कलाकारों ने मंदिर की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इतनी अधिक भीड़ होने के बावजूद सभी श्रद्धालुओं को सुचारू रूप से दर्शन कराना आसान काम नहीं है, लेकिन श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति इसे बखूबी निभा रही है।

रवि दुबे का करियर

रवि दुबे भारतीय अभिनेता, मॉडल, टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता और निर्माता हैं। उन्होंने 2006 में शो स्त्री तेरी कहानी से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने डोली सजा के और यहां के हम सिकंदर जैसे शो में भूमिकाएँ निभाईं। उन्हें सास बिना ससुराल और जमाई राजा जैसे पारिवारिक ड्रामा शो में अभिनय करने के बाद दर्शकों में खास पहचान मिली। इसके अलावा उन्होंने रियलिटी शो नच बलिए 5 और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 8 में भी भाग लिया।
यह भी पढ़ें-सर्द हवाओं से कांप रहा मध्यप्रदेश, MP में पहली बार पारा 6.5 डिग्री तक गिरा, राजगढ़ सबसे ठंडा

सरगुन मेहता का सफर

सरगुन मेहता भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और टेलीविजन मेजबान हैं। उन्होंने अपने कॉलेज के समय थिएटर से अभिनय की शुरुआत की और 2009 में जी टीवी के शो 12/24 करोल बाग़ से टेलीविजन करियर शुरू किया। कलर्स टीवी के शो फुलवा ने उनके करियर को महत्वपूर्ण मुकाम दिया। 2013 में उन्होंने बूगी वूगी किड्स शो की मेजबानी की और 2015 में पंजाबी फिल्म अंग्रेज से फिल्मी करियर की शुरुआत की।
   

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें