फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandhavgarh Tiger Reserve: नाइट सफारी में गए पर्यटकों को एक साथ दिखे तीन बाघ, सामने आया रोमांचक वीडियो

Mon, 26 Dec 2022 06:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक टाइगर रिजर्व पहुंच रहे हैं। सफारी में जाकर प्राकृतिक सुंदरता के साथ बाघों और वन्य प्राणियों को देखने के लिए जंगलों में सैर कर लुफ्त ले रहे हैं। बांधवगढ़  टाइगर रिजर्व के बफर में नाइट सफारी भी चल रही है, जिसमें रविवार को गए पर्यटकों को नाइट सफारी में बाघिन और उसके तीन शावक देखने को मिले। जिसे देखकर पर्यटक उत्साहित हो गए। पर्यटकों ने इस रोमांचक नजारे को कैमरे में कैद किया, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर में सफारी में गए पर्यटकों को बफर वाली बाघिन और उसके तीन शावक दिखे। रात में एक साथ तीन बाघों को देखकर पर्यटक उत्साहित हो गए। सफारी से लौटने के बाद नाइट सफारी में बाघ देखने की चर्चा बनी रही।

धमोखर बफर में दिखती है बाघिन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर में गए पर्यटकों को बफर वाली बाघिन देखने को मिली बफर वाली बाघिन की उम्र लगभग सात वर्ष है। बाघिन की टैरिटरी धमोखर बफर है । उसके तीन शावक हैं। जिनकी उम्र लगभग दो वर्ष बताई जा रही है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें