मध्य प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय मंत्री एवं निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री सोमवार की शाम टीकमगढ़ जिले की छिपरी गांव पहुंचे। जहां पर उन्होंने रावतपुरा सरकार के आश्रम पहुंच करके भगवान शंकर के दर्शन किए।
निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह एक दिवसीय प्रवास पर सोमवार की सुबह निवाड़ी जिले के धार्मिक स्थल ओरछा पहुंचे। राम राजा के दर्शन करने के बाद वह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए और उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद सोमवार की शाम करीब 7:00 बजे वह टीकमगढ़ जिले की छिपरी गांव पहुंचे, जहां पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए।
छिपरी गांव मे रावतपुरा सरकार का है आश्रम
टीकमगढ़ जिले की छिपरी गांव में उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध संत रावतपुरा सरकार का बहुत बड़ा आश्रम जहां पर निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री सोमवार की शाम पहुंचे और उन्होंने आश्रम में भ्रमण किया। इसके साथ ही 111 फुट लंबी शिव प्रतिमा का दर्शन किये। उनके साथ टीकमगढ़ जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी साथ थे।