फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: टीकमगढ़ पहुंचे CM मोहन यादव, ‘कुंडेश्वर लोक’ बनाने का एलान; जनसंवाद में सुनीं लोगों की समस्याएं

Sat, 22 Aug 2026 10:15 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर करीब 12:30 बजे टीकमगढ़ पहुंचे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने मरीजों से शासन की योजनाओं के तहत मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री टीकमगढ़ नगर पालिका पहुंचे, जहां जनविश्वास कार्यक्रम के तहत जनसंवाद आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले नगर पालिका के पार्षदों से संवाद कर शहर की समस्याओं और विकास कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने आमजन से सीधे संवाद किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन मुख्यमंत्री को सौंपे। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। ये भी पढ़ें- PM Modi: भाजपा की नई टीम से मिले पीएम मोदी, पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ खिंचवाई तस्वीर कुंडेश्वर लोक बनाने की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुंडेश्वर धाम के विकास के लिए ‘कुंडेश्वर लोक’ बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रदेश के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को विकसित कर लोक का स्वरूप दिया जा रहा है, उसी तरह कुंडेश्वर धाम का भी विकास किया जाएगा। कुंडेश्वर धाम में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए यहां धार्मिक और पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। वहीं, टीकमगढ़ दौरे के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के स्थानांतरण की जानकारी भी सामने आई। मुख्यमंत्री के दौरे के बीच प्रशासनिक स्तर पर हुए इस बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें