फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh: एसपी कार्यालय का रजक समाज ने किया घेराव, कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी, देखें वीडियो

Mon, 14 Oct 2024 08:32 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ जिले में सोमवार दोपहर टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का संयुक्त मोर्चा रजक समाज द्वारा घेराव किया गया और जतारा पुलिस थाने के प्रभारी पर भेदभाव करने और आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया है। सोमवार की दोपहर संयुक्त मोर्चा रजक समाज मध्यप्रदेश के तत्वावधान में रजक समाज के लोग टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। जहां पर संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष समाज द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना जतारा के अंतर्गत आने वाले मुहारा गांव में 10 अक्तूबर की दोपहर गांव के रहने वाले ग्यासी रजक के साथ गांव के दबंगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था और उसकी जमीन पर खेती करने नहीं दे रहे हैं। इस मामले को लेकर पीड़ित ने जतारा पुलिस थाने में आवेदन दिया था। लेकिन जतारा पुलिस द्वारा इस मामले में सही धाराओं का इस्तेमाल नहीं किया गया है। छोटी धाराएं लगाकर वहां के थाना प्रभारी आरोपियों को संरक्षण दे रहे हैं और आरोपी लगातार पीड़ित को राजीनामा के लिए दबाव बना रहे हैं, जिसको लेकर आज संयुक्त मोर्चा रजक समाज मध्यप्रदेश द्वारा टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया गया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।

नहीं हुई कार्रवाई तो होगा उग्र आंदोलन
संयुक्त मोर्चा रजक समाज मध्यप्रदेश के लोगों ने बताया कि इस मामले में अगर सही कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन होगा। उनका सीधा आरोप था कि जतारा पुलिस थाने के प्रभारी आरोपियों को संरक्षण दे रहे हैं। वह घायल को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। जहां पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और उन्हें चेतावनी दी गई कि अगर जतारा पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सही धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया तो संयुक्त मोर्चा राज्य समाज मध्य प्रदेश उग्र आंदोलन करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें