फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: गेहूं के बीच छिपाकर की जा रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 05 Mar 2025 06:33 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

जिले के मुहारा गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गेहूं के खेत में छिपाकर की जा रही अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 4100 अफीम के पौधे जब्त किए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ रुपए आंकी गई है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बुधवार को पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जतारा थाना क्षेत्र के मुहारा गांव में दो स्थानीय व्यक्तियों द्वारा गेहूं के खेत में अफीम की खेती की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर जतारा एसडीओपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जिसमें यह अवैध खेती पकड़ी गई।

चार थानों की पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
एसपी मंडलोई के मुताबिक, चार थानों की पुलिस इस कार्रवाई में शामिल रही। खेत में अफीम के पौधों को इस तरह लगाया गया था कि वे गेहूं की फसल के बीच छिपे रहें और आसानी से नजर न आएं। लेकिन मुखबिर की सूचना सही साबित हुई और पुलिस ने 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पौधों को जब्त कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी स्थानीय निवासी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में गांव के ही दो आरोपी देवेंद्र तिवारी और आसाराम कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध खेती के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं और आरोपियों का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है।

पुलिस कर रही आगे की जांच
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अवैध रूप से उगाई गई इस अफीम को कहां और किसे बेचने की फिराक में थे। साथ ही, इस खेती के लिए उन्हें किन-किन लोगों का समर्थन मिला था। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए जांच तेज कर चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें