फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: ट्रैक्टर गैराज में चोरी करते युवक को लोगों ने पकड़ा, मारपीट कर पुलिस को सौंपा; साथी हुआ फरार

Tue, 07 Jan 2025 10:54 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर नगर में एक ट्रैक्टर गैराज में स्थानीय लोगों ने एक युवक को चोरी करते हुए पकड़ लिया, जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार पृथ्वीपुर नगर के टीकमगढ़ रोड पर एक ट्रैक्टर गैराज है, जहां पर चोर चोरी कर रहे थे। स्थानीय लोगों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने एक आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। साथ ही उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने डायल हंड्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस चोर को पकड़कर थाने ले आई।

पुलिस के अनुसार आरोपी चोर पृथ्वीपुर निवासी मनोज जैन की ट्रैक्टर एजेंसी के गैराज में चोरी करने घुसे थे। जिनमें से एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी जितेंद्र अहिरवार वार्ड नंबर 3 पृथ्वीपुर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो सेल्फ ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं, जबकि उसका दूसरा साथी कल्लू अहिरवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चोरी में उपयोग होने वाली टैक्सी को भी बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।

इसके पूर्व भी कर चुके हैं चोरी
बताया जा रहा है कि दोनों युवक आदतन अपराधी हैं। इससे पूर्व भी उन्होंने नगर में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पास से अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलास हो सकता है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें