फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन, कलेक्टर ने दिलाई शपथ

Tue, 29 Oct 2024 02:40 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार की सुबह टीकमगढ़ शहर के पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। यह आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हर साल 31 अक्तूबर को किया जाता है, लेकिन इस बार दीपावली का त्यौहार होने के कारण कार्यक्रम का आयोजन पहले किया गया। इस मौके पर टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा ने युवाओं को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई।

सुबह पुलिस लाइन में अधिकारी और कर्मचारी के साथ-साथ छात्राएं एकत्रित हुए। कार्यक्रम में टीकमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक मनोहर मंडलोई ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती हर साल राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने अपने जीवन काल में देश की एकता और अखंडता के लिए काम किया है। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी की शुरुआत हुई।

पुलिस ग्राउंड से दौड़ते हुए युवा शहर की सड़कों पर निकले। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए नारे लगाए। पुलिस ग्राउंड से दौड़ते हुए युवा शहर के सिविल लाइन रोड, नजर बाग, गांधी चौराहे होते हुए वापस पुलिस लाइन आए, जहां पर इस कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर टीकमगढ़ कलेक्टर पुलिस अधीक्षक सहित नेता दौड़ लगाते हुए शहर की सड़कों पर निकले।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर होता है कार्यक्रम
टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हर साल 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, लेकिन इस बार दीपावली का पावन पर्व होने के चलते सरकार द्वारा पहले मनाने का आदेश जारी किया गया था। जिसके तहत मंगलवार की सुबह टीकमगढ़ पुलिस लाइन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय नेता जनप्रतिनिधि छात्र छात्राएं शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें