टीकमगढ़ जिले में जैन धर्म के पर्यूषण पर्व के समापन पर बुधवार शाम जैन समाज द्वारा एक शोभा यात्रा निकाली गई। बता दें कि पर्यूषण पर्व जैन धर्म का महापर्व है। इस दौरान जैन समाज के लोग भक्ति भाव के साथ अभिषेक, विशेष पूजा अर्चना आराधना तथा ध्यान करते हैं। पर्यूषण पर्व के साधक को उत्तम मन अपने की प्रेरणा देता है। इस दौरान जैन धर्म के लोग व्रत, तप और साधना करके आत्मा की शुद्धि का प्रयास करते हैं।
जैन धर्म के जानकार पुष्पेंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार पर्युषण पर्व का शुभारंभ आठ सितंबर से शुरू हुआ था, जिसका समापन 18 को हो गया है। बुधवार की शाम टीकमगढ़ जैन समाज द्वारा पर्यूषण पर्व के समापन के अवसर पर एक शोभा का यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा टीकमगढ़ शहर के जैन मंदिर से शुरू हुई, जो टीकमगढ़ शहर के मुख बाजार नगर भवन कतरा और सिंधी धर्मशाला होते हुए इसका समापन मानस मंच पर इसका समापन हुआ।
इस शोभायात्रा में जैन समाज द्वारा जहां उत्तम क्षमा की प्रार्थना की गई। वहीं, सैकड़ों की संख्या में पुरुष महिलाएं और जैन समाज के लोग शामिल हुए, जिन्होंने गाजे-बाजे के साथ भक्ति गीतों के साथ शोभा यात्रा निकाली।