फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: खाद से परेशान किसानों ने किया चक्काजाम, देखें वीडियो

Mon, 25 Nov 2024 10:50 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ जिले की नगर पलेरा में खाद्य से परेशान किसानों ने नगर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। किसानों की मांग है कि वह पिछले एक माह से लगातार परेशान हो रहे हैं। लेकिन उन्हें समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है और वह सरकारी समितियां के चक्कर लगा रहे हैं।

सोमवार की सुबह जैसी ही किसान सहकारी समिति और वितरण केंद्र पर खाद लेने के लिए पहुंचे, वहां पर खाद उपलब्ध नहीं थे। इससे परेशान होकर के किसानों ने नगर परिषद पलेरा की मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को खाद का आश्वासन दिया।

प्राइवेट दुकानदार दोगुने रेट पर बेच रहे हैं खाद
किसानों ने आरोप लगाया कि प्राइवेट दुकानदार डीएपी खाद की बोरी 2,000 रुपये में बेच रहे हैं। वहीं सरकारी गोदाम खाली है। लेकिन ब्लैक में खाद बेचने वालों के पास पर्याप्त मात्रा में स्टॉक है। किसानों ने अधिकारियों पर प्राइवेट दुकानों से मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।

किसानों का कहना है कि पिछले एक माह से खाद के लिए वह परेशान हो रहे हैं, जिससे उनकी बुवाई लेट होती जा रही है और जिसका सीधा असर फसलों पर पड़ेगा। उधर, सहकारी विपणन केंद्र के प्रभारी अनंत चतुर्वेदी का कहना है कि पिछले सप्ताह डीएपी खाद का रेक आया था और पूरा खाद सहकारी समितियां में पहुंचा दिया गया है। किसानों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी खाद को लेकर तमाशा बनाए हुए हैं। क्योंकि यह समस्या आज से नहीं बल्कि पिछले एक माह से है। लेकिन प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें