फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: खाद के लिए किसान हो रहे है परेशान, लंबी-लंबी लाइनों में आए नजर

Tue, 29 Oct 2024 02:41 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ जिले में प्रतिवर्ष 44000 मीट्रिक टन खाद लगता है, लेकिन इस बार खाद समय से ना आने के कारण टीकमगढ़ शहर के कृषि उपज मंडी में बने खाद्य केंद्र पर लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है। टीकमगढ़ जिले के जिला कृषि अधिकारी एके शर्मा कहते हैं कि टीकमगढ़ जिले में अभी तक एक रेक यूरिया और एक रेक डीएपी की आई है, जिसका वितरण किया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि अभी खाद की कोई कमी नहीं है, क्योंकि किसान मूंगफली के कटाई में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद टीकमगढ़ जिले को दो रेक और उपलब्ध होगी, जिसमें एक यूरिया की होगी और एक डीएपी की होगी। उधर किसानों का कहना है कि समय से खाद न मिलने के कारण वह पिछले 5 दिन से लाइन में लगे हुए हैं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि टीकमगढ़ जिले में 231000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुवाई होना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें