फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: शराब के नशे में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने कही ये बात

Tue, 12 Nov 2024 01:40 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ जिले के पठा गांव में एक बुजुर्ग ने शराब के नशे में अपने खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिसका मंगलवार को जिला चिकित्सालय में पोस्टमॉर्टम किया गया। मंगलवार सुबह परिजनों ने जिला अस्पताल टीकमगढ़ में जानकारी देते हुए बताया कि मृतक राधा चरण राजपूत उम्र 70 वर्ष थी, जो शराब पीने का आदी था।

परिजनों ने बताया, उसने शराब पीकर अपने खेत पर पहुंचा और खेत पर लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ को दी। पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया और पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

मृतक शराब पीने का था आदी
परिजनों ने बताया कि मृतक बुजुर्ग राधा चरण राजपूत शराब पीने का आदी था और वह कई साल से लगातार यानी की सुबह से लेकर शाम तक शराब के नशे में रहता था। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर वह शराब के नशे में था और घर वालों से बहस के बाद वह खेत पर गया। जहां पर खेत के पास लगे पेड़ पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया कि जब वह लोग शाम के समय खेत पर पहुंचे तो देखा कि वह पेड़ पर लटक रहे थे। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दिए। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद लाश को टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा। 

कोतवाली पुलिस ने किया मर्ग कायम
टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले को विवेचना में लेने के लिए पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ में मर्ग कायम किया गया है। पुलिस ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद लाश को टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी जाएगी, इसके बाद परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय के प्रभारी ने बताया कि दोपहर के बाद पोस्टमॉर्टम होगा और इसके बाद लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें