फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: व्यापारी के साथ हुई 14 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी, पांच साल पुराने कारोबारी साथी पर आरोप

Thu, 02 Jul 2026 11:18 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ के एक टमाटर व्यापारी के साथ लाखों रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शहर के टमाटर व्यापारी अजीम राईन ने दक्षिण भारत के एक व्यापारी पर व्यापार के नाम पर करीब 14 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यापारी ने मामले की शिकायत संबंधित बैंक और पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, टमाटर व्यापारी अजीम राईन का पिछले पांच वर्षों से मदनपल्ली के व्यापारी महबूब खान के साथ टमाटर का कारोबार चल रहा था। अजीम के मुताबिक, हर वर्ष टमाटर सीजन शुरू होने से पहले अग्रिम भुगतान करने के बाद माल की आपूर्ति की जाती थी और दोनों के बीच व्यापारिक संबंध सामान्य रूप से चल रहे थे।

अजीम राईन ने बताया कि इस वर्ष भी टमाटर सीजन शुरू होने से पहले महबूब खान ने करीब 14 लाख रुपये एडवांस के तौर पर भेजने की मांग की। विश्वास के आधार पर उन्होंने महबूब खान द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में 17 जून तक लगभग 14 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। भुगतान करने के बाद वे माल आने का इंतजार करते रहे, लेकिन करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी टमाटर की खेप नहीं पहुंची।

पीड़ित व्यापारी का कहना है कि जब उन्होंने महबूब खान से संपर्क करने की कोशिश की तो उनके मोबाइल नंबर लगातार बंद मिले। इसके बाद उन्होंने अन्य व्यापारियों से जानकारी जुटाई, जहां पता चला कि महबूब खान अपना व्यापार बंद कर कहीं चले गए हैं। इसके बाद से लगातार संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन किसी भी प्रकार का संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है।

ये भी पढ़ें- Indore News: इंदौर के 900 करोड़पतियों का सीक्रेट ग्रुप, दुबई से भारत तक फैला रहा व्यापार, जानिए कैसे?

अजीम राईन ने आरोप लगाया है कि व्यापारिक विश्वास का फायदा उठाकर उनके साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई है। उन्होंने बुधवार को टीकमगढ़ कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही संबंधित बैंक को भी पूरे मामले की जानकारी देकर रकम की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। व्यापारिक संगठनों का कहना है कि ऑनलाइन लेन-देन और अंतरराज्यीय व्यापार में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की धोखाधड़ी की घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें