फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: टीकमगढ़ में भारत बंद बेअसर, प्रदर्शनकारियों ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी, भीम आर्मी, और कांग्रेस के भारत बंद के आह्वान का टीकमगढ़ में कोई खास असर नहीं दिखा। शहर में सुबह से ही बाजार सामान्य रूप से खुले रहे और दुकानें संचालित होती रहीं। 

राजनीतिक संगठनों ने नजरबाग से एक रैली का आयोजन किया, जो कटरा बाजार से होते हुए सिविल लाइन और टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट तक पहुंची। रैली के अंत में कलेक्टर अवधेश शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस रैली में कांग्रेस, भीम आर्मी, और बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से सुप्रीम कोर्ट के 1 अगस्त 2024 के आदेश, जिसमें आरक्षण में उप-वर्गीकरण और क्रीमी लेयर को लागू करने का प्रावधान है, को निरस्त करने की मांग की गई।

रैली के दौरान तेज बारिश भी हुई, लेकिन इसके बावजूद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट तक पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और इसे तुरंत अध्यादेश लाकर समाप्त किया जाना चाहिए। हालांकि, रैली के दौरान भी टीकमगढ़ का बाजार पूरी तरह से खुला रहा, और बंद का कोई प्रभाव नहीं देखा गया। रैली में कुछ मुट्ठीभर लोग ही शामिल हुए, जिससे शहर में सामान्य जनजीवन पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें