फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: मोबाइल शॉप से ग्राहक की जेब से चोरी किया मोबाइल, दो नाबालिग पकड़े, घटना सीसीटीवी में कैद

Wed, 25 Jun 2025 01:26 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीमकगढ़

टीकमगढ़ शहर में मोबाइल शॉप से खरीदारी कर रहे एक ग्राहक की जेब से मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। दो नाबालिग लड़कों ने हाथ की सफाई दिखाते हुए ग्राहक की जेब से मोबाइल चुरा लिया। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके अलावा मंगलवार देर रात दोनों नाबालिग लड़कों ने किले के मैदान के पीछे एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस दोनों लड़कों से पूछताछ कर रही है।

शहर के किले का मैदान निवासी इकबाल मोहम्मद ने बताया कि मंगलवार रात जवाहर चौराहा स्थित एक दुकान से सामान खरीद रहे थे। इसी दौरान किसी ने उनकी शर्ट की ऊपर की जेब में रखा मोबाइल चोरी कर लिया। बाद में जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई, तो उसमें दो नाबालिग बच्चों को स्पष्ट रूप से मोबाइल चोरी करते हुए देखा गया। बाद में उन्होंने मोबाइल चोरी की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें: 'अमर उजाला संवाद' में हिस्सा लेंगे विश्वास सारंग; मध्य प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर करेंगे चर्चा

इसके बाद रात करीब 11 बजे वही दोनों नाबालिग लड़के किले के मैदान के पीछे स्थित एक दुकान की शटर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान आसपास के लोगों ने उन्हें देख लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लड़कों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें: चोरों ने थाने से 100 मीटर दूर दुकान में की चोरी, परिजनों को धमकाया, पुलिस ने दो दिन तक नहीं लिखी FIR

बता दें कि  टीकमगढ़ शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। शहर की गणेशपुरम कॉलोनी में एक दर्जन चोरी के मामले अब भी कोतवाली थाने में लंबित हैं और उनकी फाइलें धूल फांक रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें