फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singrauli News: जमीन नामांतरण के लिए तहसील के बाबू ने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने 3 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा

Mon, 12 Jan 2026 06:48 PM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

प्रदेश में भ्रष्ट और रिश्वतखोरों पर लगातार शिकंजा कसने के बावजूद सरकारी विभागों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी रिश्वतखोरी से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला सिंगरौली जिले का है, जहां एक तहसील के बाबू ने जमीन नामांतरण कराने के एवज में रिश्वत की डिमांड की थी। जैसे ही उन्होंने दफ्तर के बाहर आकर रिश्वत की रकम लेकर जेब में रखी लोकायुक्त ने तत्काल उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: MP News: शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, फिर खुद ही ले गया अस्पताल

बताया जा रहा है सरई तहसील में लंबे अर्से से रिश्वत का खेल चल रहा था। बीते दिन सिंगरौली कलेक्टर ने भी इसी कार्यालय में आकर अधिकारियों व कर्मचारियों को नसीहत दी थी और तहसीलदार समेत क्लर्क को सरई तहसील से हटाकर दूसरे जगह पदस्थ किया लेकिन उसके बावजूद तहसील में भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी नहीं रुका। तहसील के बाबू लखपति सिंह जमीन नामांतरण के लिए आवेदक रामनारायण शाह से पैसे की डिमांड करने लगा, जिसके बाद रामनारायण ने लोकायुक्त पुलिस को इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। लोकायुक्त टीम ने सरई तहसील पहुंचकर तहसील बाबू लखपति सिंह को 3 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी लखपति सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने पहले भी अन्य लोगों से इस तरह की अवैध वसूली की है। लोकायुक्त टीम का कहना है कि रिश्वतखोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें