फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: बाघ को प्यास लगी तो नदी की ओर बढ़ा, पर्यटकों को देखकर लगाई दहाड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Tue, 07 Jan 2025 10:17 AM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

मध्य प्रदेश का सीधी जिला प्रकृति की गोद में बसा हुआ है। यहां बने संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र का वातावरण जंगली जानवरों के लिए अनुकूल स्थिति बना रहा है। यहां लगातार बाघों की संख्या बढ़ रही है और अन्य जानवर भी इस खुशहाल वातावरण में रहने के लिए यहां डटे हुए हैं। संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र से कई छोटी-बड़ी नदियां गुजरती हैं, जहां सभी जानवर जाकर अपनी प्यास बुझाते हैं और फिर अपने-अपने ठिकानों की ओर लौट जाते हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर संजय टाइगर रिजर्व का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाघ दिखाई दे रहा है, जो प्यास बुझाने के लिए नदी की तरफ जा रहा है। जैसे ही वह पर्यटकों की गाड़ी के सामने पहुंचता है, वह जोर से दहाड़ता है। इसके बाद पर्यटकों द्वारा बनाए जा रहे वीडियो में हलचल मच जाती है। बाघ की दहाड़ सुनकर पर्यटकों के भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं।  

संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि बाघ अक्सर अपनी प्यास बुझाने के लिए अपनी गुफा या माद से बाहर निकलकर नदी की ओर जाते हैं। यह वीडियो उसी समय का है, जो पर्यटकों के लिए काफी रोमांचक अनुभव था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें