फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: सीधी कलेक्टर पर टाइगर रिजर्व में निजी वाहन ले जाने का आरोप, NTCA ने शुरू की जांच

Mon, 24 Mar 2025 11:05 AM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी पर संजय टाइगर रिजर्व के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है। दावा किया जा रहा है कि वे निजी जिप्सी से कोर एरिया तक पहुंचकर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं। मामले की शिकायत के बाद अब NTCA ने जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, कलेक्टर सोमवंशी नियमित रूप से हर सप्ताह संजय टाइगर रिजर्व जाते हैं। अपने दोस्तों के साथ निजी वाहन से कोर एरिया तक पहुंचते हैं, जहां आम पर्यटकों को जाने की अनुमति नहीं होती। बताया जा रहा है कि वे वन अधिकारियों पर दबाव बनाकर नियमों को दरकिनार कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ पर्यटकों ने आरोप लगाया है कि कलेक्टर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जिस वाहन का इस्तेमाल किया जा रहा है, उसका नंबर MP-54-ZA-3935 बताया गया है।

ये भी पढ़ें- होटल में आर्डर दिया था चिली पनीर का, परोस दिया चिली चिकन, मामला पहुंचा थाने

NTCA और वन विभाग की कार्रवाई
शिकायत के बाद NTCA ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही मध्यप्रदेश के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) ने भी इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो कलेक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

ये भी पढ़ें- राह चलते टैक्सी ड्राइवर को सुनाई दी रोने की आवाज, कचरे के ढेर में मिला बच्चा, पुलिस को सौंपा

कलेक्टर का बचाव
कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि उनके पास कोई निजी जिप्सी नहीं है और वे किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं। अब इस मामले की जांच से यह स्पष्ट होगा कि क्या सच में नियमों का उल्लंघन हुआ है या फिर यह मात्र आरोपों तक सीमित है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें