फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रीवा में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम

Tue, 18 Feb 2025 01:42 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र में मंगलवार को  भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मरहा गांव के पास हुआ, जब दो बाइकों पर सवार पांच लोग तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

मृतक साकेत परिवार से थे, जो बनकुइया भट्टा से अपने गांव लौट रहे थे। मरहा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद आक्रोश और चक्काजाम
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शवों को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। वे ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे थे। चक्काजाम के कारण सड़क पर यातायात ठप हो गया। सूचना मिलते ही चोरहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

इलाके में शोक और प्रशासन पर सवाल
इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। लोगों ने मांग की है कि सड़क पर सुरक्षा उपाय किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।फिलहाल, पुलिस परिजनों को समझाने और स्थिति को सामान्य करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें