फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur: नेशनल हाइवे पर चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, नाराज ट्रक ड्राइवरों ने किया चक्का जाम

Tue, 03 Sep 2024 09:56 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

शाजापुर जिले से गुजरे नेशनल हाइवे पर मंगलवार को बदमाशों ने चलते ट्रक से माल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात का शिकार हुए ट्रक के पीछे चल रहे ट्रक चालक ने वारदात का वीडियो भी बनाया। साथ ही ट्रक चालक को वारदात की जानकारी दी। चोरी की वारदात से परेशान ट्रक चालकों ने नेशनल हाइवे पर ही वाहन खड़ा करके रुक गए, जिसके कारण चक्का जाम हो गया। ट्रक चालकों का कहना था कि शाजापुर जिले में नेशनल हाइवे पर आए दिन इस तरह की वारदात होती है, जिसके कारण वह लोग काफी परेशान हैं। पुलिस द्वारा भी मामले में कार्रवाई नहीं की जाती है। इसी को लेकर उन्होंने चक्का जाम किया है। आधे घंटे से अधिक समय तक ट्रक नेशनल हाइवे पर ही चालकों द्वारा खड़े रखे गए, जिसके कारण नेशनल हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर मक्सी थाना टीआई भीम सिंह पटेल मौके पर पहुंचे और उन्होंने ट्रक चालकों को समझाइश देकर चक्का जाम खुलवाया।

अहमदाबाद से बिहार जा रहा था ट्रक
जिस ट्रक से माल चोरी की वारदात हुई। उसके चालक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है। अहमदाबाद गुजरात से माल भरकर बिहार जा रहा था। तभी शाजापुर में नेशनल हाइवे पर चलते ट्रक से बदमाशों ने माल चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

ट्रक चालक को पिस्तौल दिखाकर डराया
वारदात का शिकार हुए ट्रक के पीछे चल रहे ट्रक चालक ने बदमाशों का वीडियो बनाया तो बदमाशों ने उसे पिस्तौल दिखाकर डराया। जिसके बाद ट्रक चालक ने अपने ट्रक की गति धीमी कर ली और बदमाश मौके से भाग निकले। उल्लेखनीय है कि शाजापुर जिले की सीमा से गुजरे नेशनल हाईवे क्रमांक 52 आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते वाहनों से आए दिन माल चोरी की वारदात सामने आती है। जिसके कारण जिले से गुजर यह हाईवे बदनाम भी हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें