फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: शव दफनाने को लेकर जुगवारी में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

Wed, 26 Mar 2025 10:58 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जुगवारी में बुधवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने चरनोई भूमि में शव दफनाने के मामले पर विरोध प्रदर्शन करते हुए अंतरा मंदिर तिराहे में चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के लोग चरनोई भूमि में शव दफना रहे हैं, जबकि उनके लिए अलग से कब्रिस्तान के लिए भूमि निर्धारित की गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वे तत्काल मौके पर आकर इस मुद्दे का समाधान करें, जिसके बाद ही वे अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त करेंगे। प्रदर्शन के चलते शहडोल से केलमानिया अंतरा मार्ग पर दो घंटों से यातायात अवरुद्ध हो गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: मां चिल्लाती रही...कमरे से लड़का बोला 'आज मेरी आखिरी रात', पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली; मौत

विरोध प्रदर्शन के दौरान एक स्थानीय ग्रामीण ने कहा, हमारी शिकायत यह है कि मुस्लिम समुदाय के लोग जानबूझकर चरनोई भूमि में शव दफना रहे हैं। यह न केवल हमारी भूमि के अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि इससे हमारे समुदाय के बीच तनाव भी बढ़ता है। हम चाहते हैं कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और जल्द से जल्द इसका समाधान करे। डीएसपी मुख्यालय राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया, मंगलवार को जुगवारी के ग्रामीण शिकायत करने आए थे, जिसमें उन्होंने बताया था कि समुदाय के लोग चरनोई भूमि में शव दफनाया हैं। आज सुबह से उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हम मौके पर जाकर ग्रामीणों की समस्या सुनेंगे और समाधान का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें: चाय की दुकान पर पत्थरबाजी करने का मामला, चार लड़कों पर पुलिस ने किया मामला दर्ज; जानें सबकुछ

इस मामले ने स्थानीय समुदायों के बीच तनाव का माहौल बना दिया है। राजनीतिक दृष्टिकोण से भी यह मुद्दा अहम हो गया है, क्योंकि इससे सामुदायिक सौहार्द पर असर पड़ सकता है। चक्काजाम की जानकारी लगते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है। थाना प्रभारी लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मामले पर तत्काल जांच कर कार्रवाई की जाए। चक्काजाम करने में दो दर्जन से अधिक लोग सड़क पर बैठे हुए हैं, जिससे आवागमन कर रहे वाहन चालकों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें