फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: दिनदहाड़े हो रहा रेत का अवैध खनन, वीडियो आया सामने; युवा कांग्रेस ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 16 Oct 2024 02:18 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

जिले में अवैध उत्खनन कर परिवहन जोरों शोरों पर चल रहा है। अब तो दिनदहाड़े माफिया रेत और मिट्टी का खनन कर परिवहन कर रहे हैं, जिसका वीडियो सामने आया है। जैतपुर थाना क्षेत्र के चौकी झींक बिजुरी के गौशाला के समीप दिनदहाड़े जेसीबी लगाकर ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी का अवैध खनन कर परिवहन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौकी प्रभारी की शह पर यह काला कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

झींक बिजुरी के गौशाला के समीप मिट्टी का अवैध खनन करने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम ने कहा कि पुलिस की शह पर यह काला कारोबार किया जा रहा है। जिसका युवा कांग्रेस विरोध करती है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में सड़क निर्माण हो रहा है, जिसके लिए स्थानीय कुछ माफियाओं के द्वारा गौशाला के समीप जेसीबी लगाकर दिनदहाड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी का खनन कर परिवहन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी चौकी प्रभारी एवं खनिज विभाग को दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।

ज्ञात हो कि यह वही चौकी प्रभारी हैं, जिनका एक ऑडियो बीते कुछ दिनों पहले वायरल हुआ था। जिसमें वह गांव के एक युवक से मुर्गे की मांग कर रहे थे। ऑडियो ने कुछ दिन पहले पुलिस की छवि को धूमिल की थी, लेकिन अधिकारियों ने चौकी प्रभारी पर कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री गौतम ने कहा कि ऑडियो वायरल होने के बाद भी कार्रवाई न होने से चौकी प्रभारी के हौंसले और बुलंद हो गए, अब तो वह दिनदहाड़े खुलेआम रेत व मिट्टी का खनन करवरकर परिवहन करवा रहे हैं और माफिया से हर महीने मोटी रकम ले रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें