फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: दो जंगली हाथियों ने खेत में लगी 10 एकड़ धान की फसल को किया चौपट, ग्रामीण किसानों में नाराजगी

Wed, 25 Sep 2024 12:56 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में दो जंगली हाथियों ने पिछले एक माह से अपना डेरा जमाया हुआ है, जिससे खेतों में लगी धान की फसल जंगली हाथी चौपट कर रहे हैं। किसानों में काफी नाराजगी है और वन विभाग इस ओर कोई विशेष ध्यान नहीं दे रहा है।

ब्यौहारी के जमुनिहा के पतेरा टोला में दो जंगली हाथी बीती रात पहुंचे और खेतों में लगी धान की फसल को चौपट करने लगे, जब ग्रामीणों को मामले की जानकारी लगी तो लोग सैकड़ों की तादाद में इकट्ठा हो गए, और तेज आवाज कर हाथी को भगाने की कोशिश करने लगे। तभी एक स्थानीय व्यक्ति के द्वारा मामले की खबर वन विभाग को दी गई। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच हाथी की निगरानी बनाए हुए हैं।

ग्रामीण किसानों का कहना है कि पिछले एक माह से इस क्षेत्र में दो जंगली हाथी आ गए हैं। यह क्षेत्र बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व एवं संजय गांधी टाइगर रिजर्व से जुड़ा हुआ है। जिसकी वजह से यहां ग्रामीण किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आए दिन जंगली हाथी जंगल से भटक कर गांव की ओर आ जाते हैं। जहां खेतों में लगी खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने पूर्व में भी इस मामले की कई बार वन विभाग के अधिकारियों को शिकायत की है, लेकिन अधिकारियों के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे ग्रामीण किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बीती रात दो जंगली हाथियों ने 10 एकड़ में लगी धान की फसल को चौपट कर दिया, जिससे ग्रामीण किसान इकट्ठा हो गए और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। एसडीओ फॉरेस्ट रेशम सिंह धुर्वे ने बताया कि जब हमें मामले की जानकारी लगी तो हमने अपनी टीम को भेज कर हाथियों की निगरानी रखने के निर्देश दिए थे कि वह रिहायशी क्षेत्र में ना आए। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें