फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शहडोल में जंगल से सटे रिहायशी इलाके में तेंदुए के तीन शावक मिले, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना

Sun, 14 May 2023 02:06 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल के रिहायशी इलाकों में इन दिनों जंगली जानवरों का  आना जाना आम हो गया है। मुख्यालय से सटे नंदना गांव में तेंदुए ने तीन शावकों को जन्म देकर लोगों को चौंका दिया है। ग्रामीणों को रविवार को नंदना गांव से लगे जंगल में तीन शावक मिले हैं। गांव का यह इलाका जंगल से जुड़ा है। कुछ ही दूर सोन नदी बहती है। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई है, वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर निगरानी कर रहा है।  तीनों शावक पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं। 

सूचना मिलने  के बाद हरकत में आए वन विभाग ने शावकों की सुरक्षा बढ़ा दी है। नाइट टीम के साथ शिफ्ट वाइज कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई, एसडीओ बादशाह रावत ने बताया कि तेंदुए के शावकों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और ग्रामीणों को शावकों के पास जाने से मना कर रखा है। वन विभाग चारों तरफ घेराबंदी कर शावकों की निगरानी बनाए हुए हैं । वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि  शावकों पास जाना खतरे से खाली नहीं है, हालांकि मामले की जानकारी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम को भी दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें