फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol Crime: ससुराल गए पीड़ित के घर पर चोरों ने बोला धावा, 80 हजार कैश व सोने-चांदी पर हाथ साफ; मामला दर्ज

Sat, 05 Apr 2025 10:51 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल के विक्रमपुर गांव में सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। परिवार दूसरे गांव में रिश्तेदारी में गया हुआ था, तभी चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। घर में रखे नगद 80 हजार एवं सोने चांदी के जेवर चोरी कर चोर फरार हो गए हैं। पड़ोसियों ने जब सुबह परिवार को घर का ताला टूटे होने की जानकारी दी, तब जाकर चोरी की घटना का पता लग पाया। इसके बाद पुलिस से मामले की शिकायत की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। 

शिकायतकर्ता प्रेमलाल बैगा ने बताया कि वह अपने ससुराल धनपुरा गया हुआ था और घर में ताला लगा था। बड़ी पुत्री को उसने घर में सोने के लिए कहा था, लेकिन वह पड़ोस में अपनी बड़ी मां के साथ सो गई। सुबह जब पड़ोस के लोगों ने देखा तो घर का ताला टूटा हुआ जमीन में पड़ा था। इसके बाद बड़ी पुत्री और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही प्रेमलाल अपने परिवार के साथ घर पहुंचा तो देखा तो उसके घर में चोरी की घटना हो चुकी थी।

पढ़ें: पांच लाख के इनामी फिरोज को रतलाम से भेजा गया भोपाल जेल, दो दिन पहली हुई थी गिरफ्तारी; NIA का है वारंटी    

पीड़ित ने बताया कि पीएम आवास की राशि उसे मिली थी, जिससे घर में निर्माण कार्य करवाना था। बैंक से पैसा निकाल कर उसने घर की अलमारी में रखे हुए थे। जो 80 हजार रुपए थे, उसे भी चोरों ने चोरी कर लिया है। पीड़ित के अनुसार घर में रखे सोने चांदी के जेवर भी चोरी हो गए हैं, कुल चोरी लगभग 3 लाख से अधिक की चोरी हुई है। प्रेमलाल ने बताया कि घटना की शिकायत उसने बुढ़ार थाने पहुंचकर पुलिस से की है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर मौके पर पहुंच अपनी जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें