फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रिहायशी इलाके में घुसे चीतल की जान के दुश्मन बने आवारा कुत्ते, वन्यजीव ने ऐसे बचाई जान

Wed, 12 Apr 2023 03:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

वन क्षेत्र से लगे होने के चलते शहडोल जिले के रिहायशी इलाके में अक्सर वन्यजीव घुस जाते हैं। कई बार इन वन्यजीवों को आवारा कुत्तों के हमले का शिकार होना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला बुधवार को बुढार वन परिक्षेत्र के विक्रमपुर गांव में देखने को मिला। एक चीतल रिहायशी इलाके में घुस आया, जिस पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में चीतल घायल होने के बाद अपनी जान बचाकर वहां से भागकर विक्रमपुर गांव में एक मंदिर में जा घुसा। इस बीच गांव के कुछ युवाओं की नजर चीतल पर पड़ी, तो उन्होंने वन प्राणी का समुचित इलाज किया। फिर मामले की जानकारी बुढार वन विभाग को दी। सूचना के बाद गांव में पहुंचे वन अमले ने चीतल को सुरक्षित पकड़ कर उसे जंगल में छोड़ दिया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चीतल पर कुत्तों ने हमला किया था, जिसमें उसे चोट आई थी। फिलहाल इलाज के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें