फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: रेत के अवैध उत्खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस, देखते ही ट्रैक्टर लेकर भागा चालक, रास्ते में हादसा

Fri, 07 Mar 2025 01:35 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल जिले में माफिया रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन दिनदहाड़े कर रहे हैं, लेकिन खनिज विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। स्थानीय पुलिस को जब अवैध खनन की जानकारी मिलती है, तब वह मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती है।

जानकारी के अनुसार, खैरहा थाना क्षेत्र के छपरी घाट, सरफा नदी से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा था। सूचना पर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन, पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन लेकर भागने लगा, उसने रास्ते में ही हाइड्रोलिक उठाकर रेत को अनलोड कर दिया। लेकिन, कुछ दूरी पर जाकर ट्रैक्टर का इंजन अनियंत्रित हो गया और जंगल में पलट गया। हालांकि, चालक और मालिक मौके से फरार हो गए।

थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक और मालिक फरार हो गए। जांच में पता चला कि वाहन चालक मुकेश कोल और वाहन मालिक विपिन द्विवेदी बोडरी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने खनिज अधिनियम के साथ-साथ शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने की धाराओं में दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें