फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: डिप्टी रेंजर को चार भाइयों ने मिलकर पीटा, भागकर बचाई जान, जानें विवाद के पीछे की वजह

Thu, 13 Mar 2025 05:54 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल जिले में वन कर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला ब्यौहारी थाना क्षेत्र का है, जहां वन भूमि में प्लांटेशन कार्य रोकने की कोशिश कर रहे लोगों ने डिप्टी रेंजर अशोक द्विवेदी पर हमला कर दिया। आरोपियों ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि लाठी-डंडों से मारपीट भी की। पुलिस ने पांच नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- दो घरों में हुई चोरी की वारदात का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम ने माल किया बरामद

जानकारी के अनुसार, पोड़ी सर्किल के गोदवाल रेंज में वन विभाग द्वारा वन भूमि पर प्लांटेशन कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने इस काम को रोकने का प्रयास किया, क्योंकि उन्होंने वन भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। मजदूरों ने इस घटना की सूचना डिप्टी रेंजर अशोक द्विवेदी को दी, जो तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपियों को समझाने की कोशिश की कि यह कार्य शासन द्वारा अधिकृत है और वन भूमि पर ही किया जा रहा है।



बातचीत के दौरान हमला
डिप्टी रेंजर द्वारा समझाने के बावजूद आरोपी अपनी बात पर अड़े रहे और यह दावा किया कि भूमि पर उनका कब्जा है। विवाद बढ़ने पर भैया लाल, दिनेश साकेत, मेघ साकेत, मुन्ना साकेत और श्यामलाल प्रजापति ने मिलकर डिप्टी रेंजर पर हमला कर दिया। उन्होंने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी और गाली-गलौज भी की।

ये भी पढ़ें- महिला बाल विकास विभाग ने कर दी बड़ी गड़बड़! दीवार पर लिखवाया स्लोगन, तस्वीर हो गई वायरल

मौके पर मची अफरा-तफरी 
घटना को देखकर मौके पर खड़े कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तब जाकर डिप्टी रेंजर किसी तरह वहां से बचकर निकले और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें