फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: ट्रैक्टर-ट्राली में लगी आग, गेहूं की फसल जलकर राख; किसान को हुआ हजारों रुपये का नुकसान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Updated Wed, 16 Apr 2025 05:48 PM IST

शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र के चौरी गांव में एक किसान की गेहूं की फसल में आग लग गई। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में अपनी फसल को गहाई के लिए ले जा रहा था, इस दौरान अचानक आग लग गई। इससे किसान को हजारों रुपए का नुकसान हुआ और उसकी मेहनत कुछ पल में ही जलकर राख हो गई।

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार दोपहर एक बजे की है, जब किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी गेहूं की फसल को गहाई के लिए ले जा रहा था। रास्ते में ट्रॉली में लदी फसल बिजली के तार से टकरा गई। इससे तार टूट गया और शॉर्ट सर्किट से उठी चिंदारी से फसल में आग लग गई। आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर से ट्रॉली को अलग करने की कोशिश की, आसपास लगे बोरवेल से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल वाहन को भी सूचना दी गई, लेकि जब तक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ ही देर में गेहूं की पूरी फसल जलकर राख हो गई।

ये भी पढ़ें: बिस्किट दिखाकर पकड़ा, फिर चारपाई से बांधकर पीटा, प्लास से तोड़े दांत; कुत्ते से हुई हैवानियत की तस्वीरें

किसान को काफी नुकसान हुआ 
थाना प्रभारी डीके दहिया ने बताया कि घटना की सूचना पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि, किसान की पूरी फसल जल गई है, जिससे उसे काफी नुकसान हुआ है।

किसान के घर में भी लगी थी आग
बीते दिनों जिले के सीधी थाना क्षेत्र में भी एक किसान के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी, जिससे उसे काफी नुकसान हुआ था। किसान का घर खपरैल का था और चूल्हे में खाना बन रहा था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से लगी आग ने पूरा घर जला कर राख कर दिया।  

ये भी पढ़ें:  19 की उम्र, छह राज्यों में धमक और 100 से ज़्यादा चोरी के बाद थाने पहुंचकर बोली- साहब! सजा दे दो

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें