जमीनी बात को लेकर युवक के साथ मारपीट हुई है। घटना के बाद युवक जब थाने पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने भी उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की, ऐसा युवक का आरोप है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मामूली विवाद दिखाई दे रहा है, जिसमें लाठी डंडे लेकर दोनों पक्ष आपस में लड़ रहे हैं। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र का है।
बताया गया कि ग्राम भाटिया निवासी पूरन साकेत अपने घर जा रहा था, तभी खोडरी तिराहे के पास गांव के कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। तभी युवक ने अपने बचाव में सड़क किनारे पड़ी एक लाठी उठा ली और अपना बचाव करने लगा ।तभी मारपीट करने वाले युवक की मां मौके पर आई और बीच बचाव करने लगी। जिसके बाद भी पूरन साकेत के साथ मारपीट की गई, ऐसा युवक का कहना है। युवक ने आरोप लगाते हुए बताया कि मारपीट की इस घटना की जानकारी देने जब वह थाने पहुंचा तो थाने में मौजूद प्रधान आर हरपाल सिंह ने उसके साथ गाली गलौज कर युवक का बाल पकड़ कर मारपीट की है। हालांकि थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत मारपीट की आई है, युवक को एमएलसी कराने अस्पताल भिजवाया था जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
जैतपुर थाना प्रभारी राम कुमार गायकवाड़ ने बताया कि युवक के साथ जमीनी बात को लेकर मारपीट की घटना हुई है। जिसकी शिकायत करने वह थाने पहुंचा था, अगर थाने में प्रधान आरक्षक ने फरियादी युवक के साथ बदतमीजी की होगी तो उसकी जांच करवाई जाएगी, अभी इस बात कि मुझे जानकारी नहीं है, थाना परिसर में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं मैं दिखाता हूं।