फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने तीन को कुचला, दो महिलाओं की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Updated Sun, 26 Feb 2023 02:02 PM IST

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक ट्रक ने तीन लोगों को कुचल दिया।  हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच साल की बच्ची समेत बुजुर्ग और एक बाइक सवार घायल हैं। बच्ची की हालत गंभीर है, उसे नागपुर रेफर किया है। हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया है।

हादसा जिले के कुराई थाने के पास नागपुर-सिवनी हाईवे पर हुआ। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बुजुर्ग दंपती रोड क्रॉस कर रहे हैं। इसी दौरान बाइक पर सवार पति-पत्नी और एक पांच साल बच्ची भी डिवाइडर के यूटर्न पर खड़े थे। इतने में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आया और बुजुर्ग दंपती को कुचल दिया। बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उसका पति घायल हो गया। बाइक सवार परिवार भी ट्रक की चपेट में आ गया। घायल महिला और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बच्ची की हालत गंभीर है। वहीं, महिला के पति को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बाजार चौक कुरई की रहने वाली मृतक चांदनी जायसवाल (26) पति राहुल जायसवाल के साथ बाइक पर बैठी थी। इनके साथ एक बच्ची नव्या जायसवाल (5) भी थी। बूढ़ी माता इंदिरा आवास कॉलोनी कुरई के रहने वाले बुजुर्ग दंपती नैना बाई (60) और डब्बू वंशकार (68) रोड क्रॉस कर रहे थे। कुरई थाना प्रभारी एनएल मरावी ने बताया कि दोनों मृत महिलाओं का पुलिस ने पंचनामा बना लिया है। रविवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। फिलहाल घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें