फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, नशीली गोली खिलाकर बनाया वीडियो और कर दिया वायरल; पांच गिरफ्तार

Thu, 16 Oct 2025 07:36 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सतना शहर में एक युवक को अगवा कर उसके साथ मारपीट, लूट और नशीली गोली खिलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और पांचों आरोपियों को न्यायालय भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक फरियादी सनत पिता शिवशरण कुशवाहा (23), निवासी चोरमरी थाना सिंघपुर, हाल सर्किट हाउस सतना, ने 15 अक्टूबर को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार, 12 अक्टूबर 2025 को दोपहर वह मारुति नगर रेलवे फाटक के पास गया था, जहां उसकी मुलाकात परिचित युवकों अमन रावत, आशीष चौधरी और यशु शुक्ला से हुई। पुराने विवाद को लेकर वे युवक पैसे की मांग करने लगे। पैसे न देने पर सभी ने उसे जबरन उठाकर व्यंकटेश मंदिर ले जाकर नशीली चीज खिला दी और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसी दौरान रोहित और सौरभ मिश्रा ने बीच-बचाव किया, तब आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें- कफ सिरप कांड पर मौन धरना: अस्पताल से प्रशासन ने हटवाया टेंट तो बाहर गांधीजी की तस्वीर थामे बैठे रहे कांग्रेसी

लूट और दूसरी वारदात
पीड़ित ने बताया कि अगले दिन जब वह रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था, तभी वही आरोपी फिर से मिले और उससे मोबाइल व नकदी लूट ली। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय थाने में जाकर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।

ये थे आरोपी
गिरफ्तार आरोपियो में निकेश पिता विनोद शर्मा (24 वर्ष), निवासी पुष्पराज कॉलोनी, सतना, अमन कुमार पिता देवलाल कोल (23 वर्ष), निवासी सोहरबा, थाना जनेह, जिला रीवा, हाल खेरमाई रोड, सतना, यश उर्फ यशुृ पिता रामबाबू शुक्ला (22 वर्ष), निवासी मुख्तियारगंज, सतना, रोहित उर्फ अभिषेक पिता शिवकुमार वर्मा (22 वर्ष), निवासी मुख्तियारगंज, सतना ,आशीष पिता राजमन रावत (22 वर्ष), निवासी बिरसिंहपुर देवरा, थाना सभापुर, जिला सतना सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

ये भी पढ़ें- प्रधान आरक्षक को 75 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, पहली किश्त के 25 हजार पहले ले चुका था

घटना में क्या हुई गतिविधियां
युवक को बगहा बायपास से अगवा कर मंदिर ले जाया गया। नशीली गोली खिलाकर मारपीट और वीडियो वायरल और फिर मोबाइल व नकदी लूटने का आरोप लगाया। हालांकि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार न्यायालय भेज दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें